अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) के बेहद करीब हैं। मां के बीमार होने की खबर मिलते ही अक्षय लंदन से मुंबई वापस लौटे थे।
बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia Death) का निधन हो गया है। उन्होंने 8 सिंतबर की सुबह आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी फैंस को दी है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मेरी मां मेरी रीढ़ थीं। वह मेरी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण थीं। आज मैं असहनीय दर्द में हूं… मेरी मां अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं और अब वह पापा के साथ आ गई हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है। ओम शांति।”
Coronavirus: देश में आए कोरोना के 37,875 नए केस, दिल्ली में एक मरीज की मौत
बता दें कि कुछ दिन पहले ही उनके मां की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) के लिए एक दिन पहले ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फैंस से दुआओं की अपील की थी।
अरुणा भाटिया की हालत काफी दिनों से नाजुक बनी हुई थी। उन्हें मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 3 सितंबर की शाम अक्षय की मां अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
ये भी देखें-
बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी मां के बेहद करीब हैं। मां के बीमार होने की खबर मिलते ही अक्षय लंदन से मुंबई वापस लौटे थे। अरुणा भाटिया ने अपने बेटे के 54वें जन्मदिन से एक दिन पहले आखिरी सांस ली। गौरतलब है कि 9 सितंबर को अक्षय कुमार का बर्थडे है।