Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

इतिहास में आज का दिन – 7 अक्टूबर

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 7 अक्टूबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

7 अक्टूबर का इतिहास
  • 1586 – मुग़ल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
  • 1737 – बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत।
  • 1840 – विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना।
  • 1868 – अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
  • 1919 – गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित ।
  • 1942 – अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।
  • 1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।
  • 1952 – चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।
  • 1959 – सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।
  • 1977 – सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।
  • 1992 –
  • भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्रकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।
  • रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई।
  • 1997 – सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
  • 2000 –
  • डब्ल्यूडब्ल्यूएफ – इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया।
  • जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।
  • 2001 – आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ़्रीडम’ शुरू।
  • 2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की।
  • 2004 – जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
  • 2008 – फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • 2011 – लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

7 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1922- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
  • 1978 – जहीर खान, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
  • 1979 – युक्ता मुखी, भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड।
  • 1914 – बेगम अख़्तर, प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका।
  • 1924 -विजयदेव नारायण साही, प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।
  • 1952 – व्लादिमीर पुतिन – रूसी राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1907 – दुर्गा भाभी – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।
  • 1891 – नरहरि पारिख – स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी।

7 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1708 – गुरु गोविंद सिंह – सिक्खों के गुरु
  • 1971 – के. केलप्पन – केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
  • 1961 – केदारेश्वर सेन गुप्ता, प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति