Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (7 June): युगल विश्व रैंकिंग में नंबर 1 भारतीय खिलाड़ी है महेश भूपति, पद्मश्री सम्मान से भी नवाजे गये हैं

Mahesh Bhupti Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 7 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, महेश भूपति भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेनिस में लिएडर पेस के साथ युगल मुकाबलों में शानदार सफलता अर्जित की है। इनका पूरा नाम महेश श्रीनिवास भूपति है। भूपति को 1996 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ दिया गया तथा 26 मार्च, 2001 को लिएंडर पेस के साथ भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया।महेश भूपति का जन्म 7 जून, 1974, को बैंगलौर, कर्नाटक में हुआ था। इनका पूरा नाम ‘महेश श्रीनिवास भूपति’ है। भूपति ने टेनिस में लिएडर पेस के साथ युगल मुकाबलों में शानदार सफलता अर्जित की है। इनके पिता जी का नाम सी. जी. के. भूपति है। दाहिने हाथ के इस खिलाड़ी की लम्बाई 6 फुट दो इंच है। उसका निवास मस्कट, ओमान तथा भारत में बैंगलौर है। टेनिस का खेल उनके परिवार के लिए कोई नया नहीं है। महेश के पिता जी टेनिस के खिलाड़ी और डेविस कप टीम के सदस्य रह चके है। भूपति के कोच एनरिको पिपनो हैं। इनको बम्बईया फिल्में देखना बहुत पसन्द है तथा फिल्मों की डी.वी.डी अपने साथ लेकर चलते है। उनकी रैंक युगल खेल में नम्बर 1 है। उसके शौक नेट-सर्फिंग और क्रिकेट खेलना है।

Today History- इतिहास में 7 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 7 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 6 जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन