Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (6 April): ताज की मुमताज, जिसने मरने से पहले शाहजहां से लिये थे ये वचन

आज का इतिहास (Today History): 6 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा, महान् स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के जन्मदाता रहे चौधरी देवी लाल जी का 2001 में निधन हो गया था और आज के ही दिन 1593 में आगरा में मुमताज महल का जन्म हुआ था उनका असली नाम अर्जुमंद बानो बेगम था। इनके पिता अब्दुल हसन असफ़ ख़ान एक फारसी सज्जन थे जो नूरजहां के भाई थे। नूरजहां बाद में सम्राट जहांगीर की बेगम बनीं। 1607 में एक दिन शाहजहां मीना बाजार में घूम रहे थे कि तभी उनकी नजर वहां खड़ी एक लड़की पर पड़ी जो कुछ सामान बेच रही थी। मुमताज की खूबसूरती शाहजहां के दिलो-दिमाग में इस कदर बस गई कि वो मुमताज का पीछा करने लगे। कुछ समय बाद शाहजहां को पता चला कि जिस लड़की का वो पीछा कर रहे हैं उसका नाम अर्जुमंद बानो बेगम है और वो उनकी मां नूरजहां की रिश्तेदार है। 

19 वर्ष की उम्र में अर्जुमंद का निकाह शाहजहां से 10 मई, 1612 को हुआ। अर्जुमंद शाहजहां की तीसरी पत्नी थी पर शीघ्र ही वह उनकी सबसे पसंदीदा पत्नी बन गईं। उनका निधन बुरहानपुर में 17 जून, 1631 को 14वीं संतान, बेटी गौहरारा बेगम को जन्म देते वक्त हुआ। मुमताज ने मरते वक़्त शाहजहां से दो वादे लिए – वो और संतान पैदा नहीं करेंगे और मुमताज के लिए एक ख़ूबसूरत मक़बरा बनवाएंगे। 17 जून 1631 को पहली बार उन्हें बुरहानपुर में दफ़नाया गया, छह माह बाद उन्हें 12 जनवरी 1632 को ताजमहल के अहाते में दफ़नाया गया। फिर 9 साल बाद उन्हें मुख्य गुंबद में 1640 में दफ़नाया गया। पहले दो दफ़्न अमानती दफ़्न कहलाते हैं। मुमताज की लाश का यूनानी के जानकार अल राज़ी की तकनीक से संरक्षण किया गया था। राज़ी की तकनीक मिस्र में ममी बनाने के तीन अहम तरीक़ों में एक से मेल खाती है।

Today History- इतिहास में 6 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 6 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 6 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन