Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (31 May): आधुनिक संगीत के पहले कंपोजर थे अनिल विश्वास

Today History Anil Vishwas Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 31 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, हिंदी फिल्म संगीत में आर्केस्ट्रा और कोरस के प्रभाव को स्थापित करने का श्रेय यदि किसी को जाएगा तो वे अनिल विश्वास (Anil Vishwas) ही होंगे। अनिल विश्वास (Anil Vishwas) इतने विराट कम्पोज़र थे कि उनकी विशेषताओं को वर्गीकृत करना आसान नहीं है। ऑरकेस्ट्रा की शैली एक तरफ, बंगाल का लोकगीत और लोकवाद्य शैली दूसरी तरफ, गज़लों, ठुमरियों की विधा का प्रयोग अपनी जगह और हलके-फुलके फिल्मी माहौलानुकूल गीत भी अपनी जगह-क्या न था अनिल विश्वास के संगीत में! 

अनिल विश्वास (Anil Vishwas) ने ही फिल्म संगीत में अन्य विधाओं से अलग एक राजनीतिक-सांस्कृतिक धारा के संगीत का सूत्रपात किया, और इसे बहुत आगे तक ले गए। लोकशैली की धुन को राजनीतिक अर्थव्यंजकता देने में कोरस का लाजवाब प्रयोग उन्हीं की देन है, जिसे आगे चलकर सलिल चौधरी ने एक नया विस्तार और नई दिशा दी। 

अनिल विश्वास (Anil Vishwas) का जन्म बारीसाल (अब बांग्लादेश) में 7 जुलाई, 1914 को हुआ था उनकी माँ को संगीत में रुचि थी और उनकी प्रेरणा से ही अनिल विश्वास का संगीत-जीवन अपना सूत्रपात कर पाया। चार-पाँच साल की उम्र से ही गाना और तबला बजाना उन्होंने शुरू कर दिया था और कुछ ही वर्षों में नाटकों में काम करना भी प्रारम्भ हुआ। कुछ और बड़े होने पर संगीत की महफिलों में भी वे गाने लगे। उस समय से ही वे अपने गीत कम्पोज़ करके गाया करते थे।

Today History- इतिहास में 31  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 31 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 31 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन