Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (30 May): सिख धर्म के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

आज का इतिहास (Today History): 30 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1563 को गोइंदवाल साहिब में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरु रामदास और माता का नाम बीवी भानी जी था। अर्जुन देव जी के नाना “गुरु अमरदास” और पिता “गुरु रामदास” क्रमशः सिखों के तीसरे और चौथे गुरु थे। अर्जुन देव जी का पालन-पोषण गुरू अमरदास जी जैसे गुरु तथा बाबा बुड्ढा जी जैसे महापुरूषों की देख-रेख में हुआ था। उन्होंने गुरु अमरदास जी से गुरमुखी की शिक्षा हासिल की थी, जबकि गोइंदवाल साहिब जी की धर्मशाला से देवनागरी, पंडित बेणी से संस्कृत तथा अपने मामा मोहरी जी से गणित की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके अलावा उन्होंने अपने मामा मोहन जी से “ध्यान लगाने” की विधि सीखी थी।

अर्जुन देव जी का विवाह 1579 ईस्वी में मात्र 16 वर्ष की आयु में जालंधर जिले के मौ साहिब गांव में कृष्णचंद की बेटी माता “गंगा जी” के साथ संपन्न हुई थी। उनके पुत्र का नाम हरगोविंद सिंह था, जो गुरु अर्जुन देव जी के बाद सिखों के छठे गुरू बने। 1581 ईस्वी में सिखों के चौथे गुरु रामदास ने अर्जुन देव जी को अपने स्थान पर सिखों का पांचवें गुरु के रूप में नियुक्त किया था। गुरु दरबार की सही निर्माण व्यवस्था में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गुरु ग्रन्थ के संपादन को लेकर उनके दुश्मनों ने जाकर अकबर बादशाह को शिकायत की इसमें इस्लाम के खिलाफ लिखा गया है। जिसकी वजह से जहांगीर ने अर्जुन देव को अत्यंत यातना देकर उनकी हत्या करवा दी।

Today History- इतिहास में 30  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 30 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 30 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन