Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (29 February): भारत-पाक दोनों ने देसाई जी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

थे। भारत और पाक द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़े जाने वाले देश के पहले पीएम मोरारजी देसाई हैं।

आज का इतिहास (Today History): 29 फरवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के यात्री मिशेल फोएल का अलेक्जेंडर केलरी अंतरिक्ष में उतरे, पर अंतरिक्ष सूट में खराबी के कारण दोबारा वापस स्टेशन लौट गये, 2008 में भारतीय मूल की 21 वर्षीय छात्रा ॠचा गंगोपाध्याय ने न्यूजर्सी में हुई 26वीं सालाना सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस इंडिया यूएसए-2007 का खिताब जीता और भारत के स्वाधीनता सेनानी एवं देश के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 को भदेली गांव, जो अब गुजरात के बुलसर जिले में स्थित है, में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे एवं बेहद अनुशासन प्रिय थे। बचपन से ही युवा मोरारजी ने अपने पिता से सभी परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करने एवं सच्चाई के मार्ग पर चलने की सीख ली। उन्होंने सेंट बुसर हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की एवं अपनी मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। तत्कालीन बंबई प्रांत के विल्सन सिविल सेवा से 1918 में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने बाद उन्होंने बारह वर्षों तक डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्य किया। मोरारजी देसाई की राजनीति में लोकप्रियता और लोकतंत्र में उनकी सहभागिता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्‍हें भारत और पाकिस्तान के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने उन्हें ‘भारत रत्‍न’ से नवाज़ा, वहीं पाकिस्‍तान सरकार ने देसाई को ‘निशान-ए-पाकिस्‍तान’ से सम्मानित किया।

 

Today History- इतिहास में 29 फरवरी की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

अवनीश मिश्र

2004 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के यात्री मिशेल फ़ोएल का अलेक्ज़ेंडर केलरी अंतरिक्ष में उतरे, पर अंतरिक्ष सूट में ख़राबी के कारण पुन: वापस स्टेशन लौट गये।

अवनीश मिश्र

2000 – चेचेन्या के 99 प्रतिशत हिस्से पर रूसी सेनाओं का कब्ज़ा, रवाण्डा के प्रधानमंत्री पिरे सेलेस्टिन रविगेमा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।