Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (28 March): दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बनीं साइना नेहवाल

आज का इतिहास (Today History): 28 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, इंडियन महिला बैडमिंटन में भारत की शान रही साइना नेहवाल ने नया इतिहास रच दिया था और आज के ही दिन वह दुनिया की नंबर वन बैडमिंटन प्‍लेयर बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी। दरअसल इंडियन ओपन के सेकेंड सेमीफ़ाइनल मुकाबले में कैरोलीन मारीन के हारने से साइना को नंबर वन की कुर्सी मिल गई। सिक्खों के दूसरे गुरू अंगद देव का जन्म 31 मार्च 1504 ईश्वी को हुआ था और मार्च महीने की ही 28 तारीख को 1552 ईश्वी में इन्होंने शरीर त्याग दिया। इनका वास्तविक नाम लहणा था। गुरू नानक जी ने इनकी भक्ति और आध्यात्मिक योग्यता से प्रभावित होकर इन्हें अपना अंग मना और अंगद नाम दिया। नानक देव जी ने जब अपने उत्तराधिकारी को नियुक्त करने का विचार किया तब अपने पुत्रों सहित लहणा यानी अंगद देव जी की कठिन परीक्षाएं ली। परीक्षा में गुरू नानक देव जी के पुत्र असफल रहे, केवल गुरू भक्ति की भावना से ओत-प्रोत अंगद देव जी ही परीक्षा में सफल रहे।

Today History- इतिहास में 28 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 28 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 28 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन