Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (27 May): भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी और स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे चाचा नेहरू

Today History Jawahar Lal Nehru Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 27 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज आधुनिक भारत के निर्माता, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि है। वे 17 वर्षों तक लगातार देश के प्रधानमंत्री रहे। नेहरू जी का नाम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। 15 अगस्त, 1947 को देश स्वतंत्र हुआ। पंडित नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने। उनके सामने देश को संगठित कर उसे विकास के मार्ग पर ले जाने की चुनौती थी। जवाहरलाल जी पूरी उम्र कड़ा संघर्ष और मेहनत करते रहे। उनका नारा भी था- ‘आराम हराम है’। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में भारत का चहुंमुखी विकास हुआ। उन्होंने देश को अंतरराष्ट्रीय गुटबाजी से हमेशा दूर रखा। सदैव शांति और संयम पर जोर दिया। जवाहरलाल जी जैसे महापुरुष का नाम इतिहास में सदैव अमर रहेगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू जनता के प्रधानमंत्री थे, वह एक प्रबुद्ध और विद्वान नेता थे।

जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू अपने समय के प्रसिद्ध वकील थे। जवाहरलाल जी की माता का नाम स्वरूप रानी था। जवाहर लाल नेहरू को अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत का अच्छा ज्ञान था। नेहरू 1905 में पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चले गए थे। उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से लॉ किया था। विदेशों में घूमते हुए ही उन्हें भारतीय संस्कृति की महानता का एहसास हुआ। उन्हें विश्व में भारत जैसा कोई और देश नज़र नहीं आया। भारत की परतंत्रता से उनको बहुत दुख होता था। वे एक देशभक्त परिवार से संबंध रखते थे, इसलिए उनमें देशभक्ति की भावना स्वाभाविक ही थी ।

Today History- इतिहास में  27  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 27 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 27 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन