Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (27 February): महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद 1931 में आज के ही दिन शहीद हो गए थे।

आज का इतिहास (Today History): 27 फरवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आर्टिफिशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज 1879 में आज ही के दिन रूसी रसायनशास्त्री कॉन्सटैंटिन फालबर्ग ने की थी। कोल तार के पदार्थों पर शोध करने के दौरान उनके हाथ में किसी पदार्थ की मिठास रह गई। इस पदार्थ को उन्होंने ‘सैकरिन’ नाम दिया। यह व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने वाला पहला कृत्रिम मिठास देने वाला पदार्थ था, 2002 को गुजरात के गोधरा में अयोध्या से वापस आ रहे कारसेवकों के डिब्बे में मुसलमानों के आग लगाए जाने से 59 हिन्दू कारसेवकों की मौत और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद 1931 में आज के ही दिन शहीद हो गए थे।

 

Today History- इतिहास में 27 फरवरी की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

अवनीश मिश्र

27 फरवरी को जन्मी प्रमुख हस्तियां

1943 – भारतीय राजनीतिज्ञ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके बी. एस. येदयुरप्पा का जन्म।

1882 – राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक का जन्म।

अवनीश मिश्र

2012 – भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, लेकिन उसकी ऊर्जा की मांग घटकर 4.5 प्रतिशत रह जाएगी। उर्जा क्षेत्र की वैश्विक कंपनी बीपी ने यह अनुमान लगाया है।

अवनीश मिश्र

2010- आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में भारत से प्रथम स्थान हासिल किया

2010 – भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 काँस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। इंग्लैंड चार स्वर्ण सहित 31 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर और वेल्स चार स्वर्ण सहित 13 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन स्वर्ण सहित 19 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।

अवनीश मिश्र

2009 – भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को सौंपा।

अवनीश मिश्र

2008 – पाकिस्तान की सरकार ने आसिफ़ अली जरदारी के ख़िलाफ़ लगाये गए भ्रष्टाचार के सभी आरोप वापस लिए।