Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (27 February): महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद 1931 में आज के ही दिन शहीद हो गए थे।

आज का इतिहास (Today History): 27 फरवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आर्टिफिशियल स्वीटनर सैकरीन की खोज 1879 में आज ही के दिन रूसी रसायनशास्त्री कॉन्सटैंटिन फालबर्ग ने की थी। कोल तार के पदार्थों पर शोध करने के दौरान उनके हाथ में किसी पदार्थ की मिठास रह गई। इस पदार्थ को उन्होंने ‘सैकरिन’ नाम दिया। यह व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होने वाला पहला कृत्रिम मिठास देने वाला पदार्थ था, 2002 को गुजरात के गोधरा में अयोध्या से वापस आ रहे कारसेवकों के डिब्बे में मुसलमानों के आग लगाए जाने से 59 हिन्दू कारसेवकों की मौत और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद 1931 में आज के ही दिन शहीद हो गए थे।

 

Today History- इतिहास में 27 फरवरी की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

अवनीश मिश्र

1931 – भारतीय की आजादी में अहम योगदान निभाने वाले प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की शहादत

चन्द्रशेखर आज़ाद को कौन नहीं जानता, वे किसी परिचय के मोहताज नहीं है लेकिन उनके जीवन के बारे में जानना अपने आप में रोचक तथा ज्ञानवर्धक जानकारी है| चन्द्रशेखर आज़ाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा में हुआ था जबकि उनकी मृत्यु 27 फरवरी 1931 को इलाहबाद के अल्फ्रेड पार्क में हुई थी|

अवनीश मिश्र

1956 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर का निधन।

अवनीश मिश्र

196- कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. सी. रेड्डी का निधन।

अवनीश मिश्र

1997 – हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का निधन।

अवनीश मिश्र

27 फरवरी को प्रमुख हस्तियों का निधन

2010- 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का निधन।