Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (25 March): वकालत छोड़ अभिनय में फारुख ने हासिल किया एक खास मुकाम

आज का इतिहास (Today History): 25 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज’ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू’ से गठजोड़ किया। अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ। उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। उड़ीसा विधानसभा में 28 अगस्त 2008 को इसका प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे बाद में केन्द्र को भेज दिया गया था। फिल्म ‘उमराव जान’, ‘शतरंज के खि‍लाड़ी’, ‘कथा’, ‘चश्म-ए-बद्दूर’,  ‘बाजार’, ‘क्लब 60’ और कई बेहतरीन फिल्मों में अपने सादगी भरे अभिनय से दिल जीतने वाले अभिनेता फारुख शेख का आज जन्मदिन है। फारुख एक भारतीय अभिनेता, समाज-सेवी और एक टेलीविजन एंकर थे। फारुख के पिता मुंबई के जाने-माने अधिवक्ता थे और उनका इरादा भी पिता की विरासत को आगे ले जाने का था। मुंबई के सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ लॉ से उन्होंने कानून की पढ़ाई की लेकिन वकील बनने के बाद जल्द ही उन्हें महसूस हुआ कि यह पेशा उनके लिए ठीक नहीं है। उनका मानना था कि ज्यादातर मामलों के फैसले अदालत में नहीं बल्कि पुलिस थानों में तय होते हैं। इसके बाद उन्होंने वकालत छोड़ एक्टिंग को तवज्जो देनी शुरू की। उन्हें 70 और 80 के दशक की फ़िल्मों में अभिनय के कारण प्रसिद्धि मिली। वो सामान्यतः एक कला सिनेमा में अपने कार्य के लिए प्रसिद्ध थे जिसे समानान्तर सिनेमा भी कहा जाता है। उन्होंने सत्यजित राय और ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में भी काम किया। 

Today History- इतिहास में 25 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 25 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 25 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन