Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (25 June): सुचेता कृपलानी जयंती- स्वतंत्र भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री

Today History, Sucheta Kriplani Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 25 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रहीं सुचेता कृपलानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कृपलानी को पहली महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त है। सुचेता कृपलानी एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थीं। आज इनकी जयंती है। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी सुचेता को कई बार जेल जाना पड़ा। देश का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् पहली बार गाने का रिकार्ड भी सुचेता जी के नाम दर्ज है। सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून, 1908 को भारत के हरियाणा राज्य के अम्बाला शहर में एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में हुआ था। कृपलानी के पिता पेशे से डॉक्टर थे। बचपन से ही अंग्रेजों की क्रूरता के खिलाफ सुचेता के मन में गुस्सा था और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जुनूनी जज्बा। अपनी किताब ‘ऐन अनफिनिश्ड ऑटोबायोग्राफी‘ में उन्होंने बचपन के एक ऐसे ही किस्से क जिक्र किया है। सुचेता और उनकी बड़ी बहन सुलेखा एक ही स्कूल में थे। सुलेखा उनसे करीब एक डेढ़ साल बड़ी होंगी। 

आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में सुचेता कृपलानी नई दिल्ली लोकसभा सीट से 1952 और 57 में लगातार 2 बार सांसद चुनी गईं। इसके बाद 1962 में कानपुर से उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य चुनीं गयीं। सन 1963 में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। करीब 3 साल 162 दिनों तक वह सीएम पद पर बनी रहीं।

 Today History- इतिहास में 25  जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 25  जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 25  जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन