Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (25 April): मेरठ के स्कूल टीचर से लेकर सिनेमा के कहानीकार तक का सफर

आज का इतिहास (Today History): 25 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आज के ही दिन साल 2008 में  बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेश्कर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। फिल्मों के बारे में कहा जाता है कि फिल्में पटकथा की बदौलत चलती हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट जितनी अच्छी होगी, उतनी ही ज्यादा दर्शकों को लुभाएगी। लेकिन फिर भी अधिकतर फिल्मों को या तो अभिनेता या फिर निर्देशक के नाम से जाना जाता है। स्क्रिप्ट राइटर का नाम कम ही लोगों की जुबान पर आता है। लेकिन 60 और 70 के दशक में एक लेखक ऐसे हुए जिन्होंने बॉलीवुड में लेखकों को पहचान दिलाई। वो थे पंडित मुखराम शर्मा। आज इनकी पुण्यतिथि है। 

पंडित मुखराम शर्मा का जन्म 30 मई, 1909 को मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव पूठी में हुआ था। हिन्दी और संस्कृत में शिक्षक के तौर पर करियर की शुरुआत हुई। फिल्में देखने और कहानी लेखन का शौक उन्हें था। उनके एक मित्र उन्हें 1939 में मुंबई ले आये, लेकिन वहां काम नहीं मिला। उस दौर में पूना में भी फिल्में बनती थीं। वहां की ′प्रभात फिल्म कंपनी′ में मराठी कलाकारों का हिन्दी उच्चारण सुधारने का काम मिला। कुछ समय बाद फिल्म ′दस बजे′ के गीत और संवाद लिखने का मौका मिल गया। सामाजिक समस्याओं पर उनकी लिखी कहानी ′आज का सवाल′ पर बनी मराठी फिल्म को काफी सराहना मिली। इसी कहानी पर हिन्दी में ‘औरत तेरी यही कहानी’ शीर्षक से फिल्म बनी। इस फिल्म ने खासी सफलता पाई। इसकी सफलता उन्हें मुम्बई ले आई और एक के बाद एक हिट फिल्में उनके द्वारा लिखी जाने लगीं।

Today History- इतिहास में 25 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में  25 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 25 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन