Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (24 May): अपने उदार विचारों की वजह से भारतीय लोगों की चहेती थीं महारानी विक्टोरिया

Today History, Queen Victoria Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 24 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  महारानी विक्टोरिया 1837 ई. में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी के रूप में सिंहासन पर आरूढ़ हुई थीं। 1877 ई. में उन्हें भारत की सम्राज्ञी घोषित किया गया था। अपने उदार विचारों के कारण ही वह भारतीय जनमानस में प्रसिद्ध हुई थीं। विक्टोरिया का जन्म सन 24 मई 1819 ई. में हुआ था। जब वे मात्र आठ महीने की ही थीं, तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। विक्टोरिया के मामा ने उनका पालन-पोषण किया और शिक्षा-दीक्षा का कार्य बड़ी निपुणता से संभाला। वे स्वयं भी एक बड़े योग्य और अनुभवी व्यक्ति थे। उनकी संगत में ही विक्टोरिया ने राजकाज का कार्य सम्भालना शुरू कर दिया था। मात्र अठारह वर्ष की उम्र में ही विक्टोरिया राजगद्दी पर आसीन हो गई थीं। भारत का शासन प्रबन्ध 1858 ई. में ईस्ट इण्डिया कम्पनी के हाथ से लेकर ब्रिटिश राजसत्ता को सौंप दिया गया। इसकी जो उदघोषणा, महारानी के नाम से की गई, उससे वह भारतीयों में जनप्रिय हो गईं, क्योंकि ऐसा विश्वास किया जाता था कि उदघोषणाओं में जो उदार विचार व्यक्त किए गए थे, वे उनके निजी और उदार विचारों के प्रतिबिम्ब स्वरूप थे।

Today History- इतिहास में  24  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 24 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 24 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन