Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (24 March): कुंवारी रानी के नाम से मशहूर थीं ट्युडर राजवंश की आखरी सम्राट

आज का इतिहास (Today History): 24 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए। छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40% वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की। एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला। भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का जन्म 1892 में आज के ही दिन हुआ था। उनकी हिन्दी साहित्य को विशेष देन उनके द्वारा बहुमूल्य पुस्तकों का रूपांतरण है। कई मौलिक रचनाओं के अलावा उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की ‘मेरी कहानी’ और पट्टाभि सीतारमैया द्वारा लिखी गई ‘कांग्रेस का इतिहास’ का हिन्दी में अनुवाद किया। हरिभाऊ जी की कई पुस्तकें आज हिन्दी साहित्य जगत को प्राप्त हो चुकी हैं और आज के ही दिन इंग्लैंड और आयरलैंड की महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम का निधन हो गया था, जिनका शासनकाल 17 नवम्बर 1558 से उनकी मौत (24 मार्च 1603) तक चला। यह ब्रिटेन के ट्युडर राजवंश की पांचवी और आख़री सम्राट थीं। इन्होनें कभी शादी नहीं की और न ही इनकी कोई संतान हुई इसलिए इन्हें “कुंवारी रानी” के नाम से भी जाना जाता था।

Today History- इतिहास में 24 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 24 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 24 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन