Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (24 February): पहली महिला सुपरस्टार की मौत का रहस्य

श्रीदेवी का अचानक यूं चले जाना उनके प्रशंसकों की आंखों में आंसू दे गया

आज का इतिहास (Today History): 24 फरवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जानलेवा और खतरनाक बीमारी टीबी की पहचान। आज के ही दिन 1882 में टीबी जैसे संक्रामक बीमारी के बारे में दुनिया को पता चला।  आज के ही दिन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता जयराम का जन्म हुआ। राजनीति में आने से पहले वो अभिनेत्री थीं और उन्होंने तमिल के अलावा तेलुगू, कन्नड और एक हिंदी तथा एक अंग्रेजी फिल्म में भी काम किया है। 24 फरवरी को ही भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी 2018 को बॉलीवुड और इस दुनिया को अलविदा कह गईं। अचानक उनका ऐसे जाना लोगों को महज अफवाह ही लगा। बॉलीवुड की ‘चांदनी’ को गए दो साल हो चुके हैं। परिवार व उनके प्रशंसक आज भी दुखी हैं।

Today History- इतिहास में 24 फरवरी की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

अवनीश मिश्र

1739 – करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।