Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (24 February): पहली महिला सुपरस्टार की मौत का रहस्य

श्रीदेवी का अचानक यूं चले जाना उनके प्रशंसकों की आंखों में आंसू दे गया

आज का इतिहास (Today History): 24 फरवरी को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जानलेवा और खतरनाक बीमारी टीबी की पहचान। आज के ही दिन 1882 में टीबी जैसे संक्रामक बीमारी के बारे में दुनिया को पता चला।  आज के ही दिन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता जयराम का जन्म हुआ। राजनीति में आने से पहले वो अभिनेत्री थीं और उन्होंने तमिल के अलावा तेलुगू, कन्नड और एक हिंदी तथा एक अंग्रेजी फिल्म में भी काम किया है। 24 फरवरी को ही भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी 2018 को बॉलीवुड और इस दुनिया को अलविदा कह गईं। अचानक उनका ऐसे जाना लोगों को महज अफवाह ही लगा। बॉलीवुड की ‘चांदनी’ को गए दो साल हो चुके हैं। परिवार व उनके प्रशंसक आज भी दुखी हैं।

Today History- इतिहास में 24 फरवरी की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

अवनीश मिश्र

1304 – अरब यात्री, विद्धान् और लेखक इब्न बतूता का जन्म।

अवनीश मिश्र

1948 – जयललिता का जन्म

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं। राजनीति में आने से पहले वो अभिनेत्री थीं और उन्होंने तमिल के अलावा तेलुगू, कन्नड और एक हिंदी तथा एक अंग्रेजी फिल्म में भी काम किया है।

अवनीश मिश्र

1939 – हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता, निर्देशक जॉय मुखर्जी का जन्म।

अवनीश मिश्र

1924 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का जन्म।

अवनीश मिश्र

आज के दिन जन्मी मशहूर शख्सियत

1483 – प्रथम मुगल शासक बाबर।

ज़हीरुद्दीन बाबर (14 फ़रवरी 1483 – 26 दिसम्बर 1530) जो बाबर के नाम से प्रसिद्ध हुआ, वह एक मुगल शासक था. उसका मूल मध्य एशिया था। वह भारत में मुगल वंश का संस्थापक था। वो तैमूर लंग का वंशज था, और विश्वास रखता था कि चंगेज़ ख़ान उनके वंश का पूर्वज था। मुबईयान नामक पद्य शैली का जन्मदाता बाबर को ही माना जाता है। 1504 ई.काबुल तथा 1507 ई में कंधार को जीता था तथा बादशाह (शाहों का शाह) की उपाधि धारण की 1519 से 1526 ई. तक भारत पर उसने 5 बार आक्रमण किया तथा सफल 1526 में उसने पानीपत के मैदान में दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराकर मुगल वंश की नींव रखी उसने 1527 में खानवा 1528 मैं चंदेरी तथा 1529 में आगरा जीतकर अपने राज्य को सफल बना दिया 1530 ई० में उसकी मृत्यु हो गई।