Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (23 March): शहीद दिवस पर भगतसिंह-सुखदेव-राजगुरु को नमन

आज का इतिहास (Today History): 23 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को जीता। भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया। नासा ने पृथ्वी से 5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।आज के दिन ही यानी कि 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल में भारत माता के वीर क्रांतिकारियों भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी दी थी। अंग्रेजों के बढ़ते हुए अत्याचार से सबसे पहले भगत सिंह ने लौहार में सांडर्स की गोली मार कर हत्या कर दी। उसके बाद ‘पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट बिल’ के विरोध में भगत सिंह ने सेंट्रल असेम्बली में बम फेंका था। हालांकि, उनका मकसद सिर्फ अंग्रेजों तक अपनी आवाज पहुंचाना था कि किसी की हत्याल करना नहीं। इस घटना के बाद उन्हें  गिरफ्तार कर लिया गया था और 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी।

Today History- इतिहास में 23 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 23 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 23 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन