Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (21 July): जयंती विशेष- भारतीय कवि और हिंदी सिनेमा के उम्दा गीतकार थे आनंद बख्शी

Today History

आज का इतिहास (Today History): 21 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आनंद बख्शी (Anand Bakshi) वह नाम है जिसके बिना आज तक बनी बहुत बड़ी-बड़ी म्यूजिकल फिल्मों को शायद वह सफलता न मिलती, जिनको बनानेवाले आज गर्व करते हैं। वह उन गीतकारों में से एक हैं जिन्होंने एक के बाद एक, और लगातार साल-दर-साल बहुचर्चित और दिल लुभानेवाले यादगार गीत लिखे।

आनंद बख्शी (Anand Bakshi) का जन्म 21 जुलाई, 1920 को रावलपिंडी में हुआ जब वह महज 10 साल के थे, तभी उनकी माँ का निधन हो गया। विभाजन के बाद उनका परिवार 1947 में भारत चला आया। 15 नवंबर, 1947 को वह कोर ऑफ सिग्नल्स’ की सेवा में शामिल हुए और जबलपुर में प्रशिक्षण हासिल किया। इसके बाद स्विच बोर्ड ऑपरेटर के तौर पर उन्होंने काम किया। बचपन से ही फिल्मों का शौकीन होने के कारण उनका मन इस काम में नहीं लगा और वह अपनी किस्मत आजमाने बंबई पहुँ चे। आनंद बख्शी (Anand Bakshi) ने एक यही सपना देखा था कि बंबई (मुंबई) जाकर पार्श्व (प्लेबैक) गायक बनना है।

 Today History- इतिहास में 21 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 21  जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 21  जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन