Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (21 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History II Bismillah Khan death anniversary

आज का इतिहास (Today History): 21 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं। बिस्मिल्लाह खान का जन्म 21 मार्च 1916 को पैगम्बर खान और मिट्टन बी के घर में हुआ था, जो कि भांग की गली, डुमरांव, बिहार में रहते थे। उन्होंने इनका नाम अपने बड़े पुत्र शम्सुद्दीन से मिलाते हुए कमरुद्दीन रखा। उनके दादा रसूलबख्श खान ने नवजात शिशु को देखकर बिस्मिल्लाह कहा जिससे कि उनका नाम बिस्मिल्लाह पड़ गया। उनके पूर्वज भोजपुर के राजा के नक्कारखाना के संगीतज्ञ थे। बिस्मिल्लाह खान के पिता डुमरांव के महाराजा केशव प्रसाद के दरबार में शहनाई वादक थे। छह साल की आयु में वह अपने नाना के घर वाराणसी में गंगा घाट के पास आकर रहने लगे। उन्होंने शहनाई वादन का प्रशिक्षण अपने मामा अली बख्श ‘विलायती’ से प्राप्त किया जो कि वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर में शहनाई वादक थे।

Today History- इतिहास में 21 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1790 – जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर कब्जा जमाया।

1915 – पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1959 – हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।

1965 – यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

1972 – वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।

1972 – भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।

1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।

1983 – फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।

1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।

1991 – सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।

1993 – राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।

2000 – दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।

2003 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

2005 – बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।

2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।

2008 – श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।

2008 – मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

2009 – भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।

2012 – अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।

2013 – मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।

2014 – राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

Today History- इतिहास में 21 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1871 – गोपाल कृष्ण देवधर – भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक।

1927 – बी. सत्य नारायण रेड्डी – एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।

1934 – सुधाकरराव नाईक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1979 – पेमा खांडू – भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री है।

1915 – इस्मत चुगताई – भारतीय साहित्य में एक चर्चित और सशक्त कहानीकार के रूप में विख्यात हैं।

1910 – नारायण श्रीधर बेन्द्रे – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।

Today History- इतिहास में 21 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2009 – बाबूलाल गौर – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

2007 – कुर्रतुलऐन हैदर – उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थी।

2006 -उस्ताद बिस्मिल्लाह खान – ‘भारत रत्न’ से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक।

1995 – सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर – खगोल भौतिक शास्त्री।

1981 – काका कालेलकर – भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।

1978 – वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।

1948 – वामनराव बलिराम लाखे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

1931 – विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक