Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (20 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History II RAJIV GANDHI BIRTH ANNIVERSARY

आज का इतिहास (Today History): 20 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं।  राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को बंबई के नर्सिंग होम में हुआ था। इंदिरा जी का पहला बेटा था। इनके पिता फिरोज़ गांधी थे तो पारसी परंतु गांधी जी उन्हें पुत्रवत् मानते थे-इसलिए उन्होंने अपने नाम के साथ गांधी लगा लिया था।  21 मई, 1991 को रात 10 बजे के करीब एक महिला राजीव गांधी से मिलने के लिए स्टेज तक गई और उनके पांव छूने के लिए जैसे ही झुकी, उसके शरीर में लगा आर.डी.एक्स. फट गया। इस हमले में राजीव गांधी का निधन हो गया।

Today History- इतिहास में 20 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।

1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।

1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।

1921 – मोप्ला् विद्रोह केरल के मालाबार क्षेत्र् में शुरू हुआ।

1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।

1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।

1972 – तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1979 – तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।

1979 – प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।

1988 – भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।

1994 – सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।

1998 – लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।

1991 – उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की।

2001 – स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

2002 – फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।

2004 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।

2008 – भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।

2008 – रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।

2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।

2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।

Today History- इतिहास में 20 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1986 – तानिया सचदेव – भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।

1915 – डी. देवराज अर्स – कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।

1917 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।

1944 – राजीव गांधी – भारत के नौवें प्रधानमंत्री

1946 – एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।

1940 – राजेन्द्र कुमार पचौरी – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद हैं।

1799 – जेम्स प्रिंसेप – ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़ व्यक्ति थे।

1685 – फ़र्रुख़सियर – मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था।

Today History- इतिहास में 20 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2014 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।

2011 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।

1991 – गोपीनाथ मोहंती – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।