Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (20 April): बोल्ड, बिंदास और बेहतरीन अभिनेत्री थीं ममता कुलकर्णी

आज का इतिहास (Today History): 20 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने 20 अप्रैल, 2011  को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया। आज के ही दिन 2012 में अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है। हिंदी सिनेमा में अपनी बोल्ड, बिंदास और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1971 को मुंबई में हुआ था। हिंदी सिनेमा में अभिनय की शुरुआत उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म ‘तिरंगा’ से की। सुपरस्टार राजकुमार और नाना पाटेकर की लीड रोल वाली इस फिल्म में ममता कुलकणी ने छोटी सी भूमिका निभायी थी। ममता के करियर की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म 1995 में रिलीज हुई शाहरुख-सलमान की फिल्म ‘करण-अर्जुन’ साबित हुई। इस फिल्म में ममता ने सलमान खान के अपोजिट काम किया और दोनों की जोड़ी दर्शको को खूब पसंद आयी।  

Today History- इतिहास में 20 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में  20 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 20 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन