Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (2 June): बॉलीवुड के सबसे बड़े शोमैन राज कपूर की पुण्यतिथि

Bollywood Showman Raj kapoor death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 2 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, रणबीर राज कपूर हिन्दी फ़िल्म अभिनेता, निर्माता व निर्देशक थे। राज कपूर भारत, मध्य-पूर्व, तत्कालीन सोवियत संघ और चीन में भी अत्यधिक लोकप्रिय हैं। राज कपूर को अभिनय विरासत में ही मिला था। इनके पिता पृथ्वीराज अपने समय के मशहूर रंगकर्मी और फ़िल्म अभिनेता हुए हैं। राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने अपने पृथ्वी थियेटर के जरिए पूरे देश का दौरा किया। राज कपूर भी उनके साथ जाते थे और रंगमंच पर काम भी करते थे। पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर दोनों को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राज कपूर हिन्दी सिनेमा जगत् का वह नाम है, जो पिछले आठ दशकों से फ़िल्मी आकाश पर जगमगा रहा है और आने वाले कई दशकों तक भुलाया नहीं जा सकेगा। राज कपूर की फ़िल्मों की पहचान उनकी आँखों का भोलापन ही रहा है

Today History- इतिहास में 2 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 2 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 2 जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन