आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 19 नवंबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में।
19 नवंबर का इतिहास
- 1824 – रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।
- 1895 – फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल ने पेंसिल का पेंटेट कराया।
- 1933 – यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।
- 1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1952 – स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।
- 1982 – नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु।
- 1986 – पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।
- 1977 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।
- 1994 – भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
- 1995 – कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
- 1997 – कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- 1998 – भारत समेत विश्व के कई देशों में लाखों लोग आकाश को देखते हुए निराश हुए, केवल जापान एवं थाईलैंड से निवासी ही दिवाली (उल्का पिंडों का पृथ्वी के वातावरण से टकराकर जलने का नज़ारा) मना सके, कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफ़िकल सेंटर ने भरनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का ‘वूमेन आफ़ दी इयर’ पुरस्कार के लिए चुना।
- 2000 – पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को 2 वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा।
- 2002 – आस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का लास एंजिल्स में निधन।
- 2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
- 2006 – भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
- 2007 – अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।
- 2008 – संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
- 2013 – लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल।
Naxals Exposed: जंगल में 19 साल तक अलापता रहा मौत का राग…
19 नवंबर को जन्मी महान शख्सियत
- 1835 – रानी लक्ष्मीबाई – 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी।
- 1838 – केशव चन्द्र सेन – एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक, जो ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों में से एक थे।
- 1917 – इन्दिरा गांधी, भारत की चौथी प्रधानमंत्री।
- 1923 – सलिल चौधरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।
- 1924 – विवेकी राय – हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
- 1928 – दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
- 1951 – ज़ीनत अमान, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
- 1975 -सुष्मिता सेन- भारत की प्रथम मिस यूनिवर्स और प्रसिद्ध अभिनेत्री
- 1918 – देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
- 1875 – रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर – जाने-माने एक प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद थे।
19 नवंबर को हुए निधन
- 1980 – वाचस्पति पाठक – प्रसिद्ध उपन्यासकार।
- 2008 – रमेश भाई, समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक