Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (18 March): अपनी खूबसूरत मुस्कान से लाखों दिलों पर राज करने वाले शशि

आज का इतिहास (Today History): 18 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में ‘डॉक्टर ऑफ सांइस’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।कोलकाता में 18 मार्च 1938 को जन्मे शशि कपूर (Shashi Kapoor)  भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बेहद पसंदीदा सितारे हैं। इन्हें बलबीर राज कपूर भी कहते हैं। राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के चहेते थे। शशि कपूर की स्कूली पढ़ाई मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल में हुई। स्कूल में वह नाटक में काम करना चाहते थे लेकिन कभी रोल पाने में कामयाब नहीं हुए। आखिर में उनकी यह तमन्ना पूरी हुई पापाजी के पृथ्वी थिएटर से। पहले उन्हें बाल भूमिकाएं और फिर बड़े रोल मिले। पृथ्वी थिएटर में ₹50 मासिक पर काम करके जब शशि कपूर (Shashi Kapoor) अपनी स्टेज पर काम का करने की तमन्ना पूरी कर रहे थे तभी उनकी मुलाकात ब्रिटेन की मशहूर नाटक मंडली शेक्सथियरेना के संचालक केंडल की पुत्री जेनिफर से हुई और यह मुलाकात धीरे-धीरे मित्रता, प्यार और अंत में शादी में बदल गई।

Today History- इतिहास में 18 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 18 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 18 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन