Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (18 June): रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस- खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी

Rani Lakshmibai Death Anniversary II रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस

आज का इतिहास (Today History): 18 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, आजादी की लड़ाई की पहली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (Rani Lakshmibai) का जन्म 19 नवंबर, 1835 को वाराणसी में हुआ था। पिता का नाम मोरेपन्त था और माता भागीरथी बाई थीं। बचपन में नाम मणिकर्णिका था, प्यार से सब मनु बुलाते थे। 4 साल की उम्र में मनु पिता के साथ बिठूर चली आयीं। पिता बिठूर के पेशवा के यहां रहते थे। मनु भी साथ रहती थीं। बचपन नाना साहब के साथ बीता। नाना उन्हें अपनी बहन मानते थे और प्यार से उन्हें छबीली बुलाते थे। नाना के साथ-साथ मनु घुड़सवारी, तलवारबाजी और युद्ध कौशल सीखने लगीं। मनु जब 14 साल की थीं, उनका विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव से हो गया। विवाह के बाद महराज गंगाधर राव ने उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा। 1851 में लक्ष्मीबाई ने एक पुत्र को जन्म दिया लेकिन महज 4 महीने बाद ही उनके पुत्र की मृत्यु हो गई। अंग्रेजों से अपने राज्य को बचाने के लिए गंगाधर राव ने एक बच्चे को गोद लिया। बच्चे का नाम दामोदर राव रखा गया। लेकिन गंगाधर राव बीमार रहने लगे और कुछ ही दिनों में उनकी भी मृत्यु हो गई। लक्ष्मीबाई नहीं चाहती थीं कि उनके मरने के बाद उनका शरीर अंग्रेज छू पाएं। वहीं पास में एक साधु की कुटिया थी। साधु उन्हें उठा कर अपने कुटिया तक ले आए। लक्ष्मीबाई ने साधु से विनती की कि उन्हें तुरंत जला दिया जाए और इस तरह 18 जून 1858 को ग्वालियर में रानी वीरगति को प्राप्त हो गईं।

Today History- इतिहास में 18  जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 18  जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 1 8  जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन