Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (17 May): चिकित्सा के इतिहास में एडवर्ड जेनर ने दिया सबसे महत्वपूर्ण योगदान, हर साल इनके टीके से बची करोड़ों की जान

Today History, Edward Jenner Birthday

आज का इतिहास (Today History):  17  मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,   यदि एडवर्ड जेनर नहीं होते तो आज सम्पूर्ण दुनिया के 1.5 करोड़ लोग प्रतिवर्ष सिर्फ चेचक की वजह से मर जाते। अठारहवीं सदी में चेचक के महामारी दुनिया भर में, विशेष रूप से यूरोप में फैली हुई थी। इस समय एक ब्रिटिश चिकित्सक एडवर्ड जेनर, ने इन रोगियों के इलाज के बारे में सोचा और इस जानलेवा बीमारी का इलाज ढूंढकर दुनिया के लाखों-करोड़ों लोगों की जान बचाई। लोग चेचक के प्रकोप से बचने के लिए उनके द्वारा आविष्कारित टीके लगाने लगे। टीके का अविष्कार हो जाने पर विश्वभर में उसके टीके लगाये जाने लगे और जेनर के अविष्कार की ख्याति होने लगी। उसके बाद अनेक देशो ने उन्हें सम्मानित किया। सन 1802 और सन 1806 में ब्रिटिश संसद ने जेनर को बहुत सारा धन देकर सम्मानित किया था।

एडवार्ड जेनर का जन्म 17 मई, सन्‌ 1749 को बर्कले, इंग्लैंड में हुआ। उनके पिता, रेवरेंड स्टीफन जेनर, बर्कले के पादरी थे, जेनर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 13 वर्ष की उम्र में ब्रिस्टल के पास सडबरी नामक एक छोटे से गांव में की और इसके बाद उन्होंने लंदन के सर्जन जॉन हंटर की देखरेख में 21 वर्ष की आयु तक अध्ययन किया। इनके पिता पादरी थे जिस कारण इनका शिक्षा की बुनियादी भी मजबूत थी। 

Today History- इतिहास में  17  मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 17 मई  को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 17 मई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन