Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (15 October): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History

आज का इतिहास (Today History): 15 अक्टूबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं।  डॉ अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम के धनुषकोड़ी गांव में हुआ था। इनके पिता जैनुलाब्दीन एक नाविक थे जो बमुश्किल ही अपने घर का पालन पोषण करते थे। इनके छोटे से घर में तीन परिवार रहता था। 5 भाई और 5 बहनों में से एक अब्दुल कलाम बचपन से ही पढ़ने मे मेधावी थे और शायद यही कारण था कि मुफलिसी में रहने के बावजूद इनके पिता ने अब्दुल कलाम की पढ़ाई के लिए सबकुछ दांव पर लगा दिया।

भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, BSF ने एक शख्स को गिरफ्तार किया

Today History- इतिहास में 15 अक्टूबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1686 – मुग़ल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1866 – कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक।

1923 – वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।

1932 – टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।

1935 – टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।

1949 – त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।

1958 – अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1970 – अनवर सदत मिस्त्र के राष्ट्रपति चुने गए।

1978 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

1996 – फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।

1997 – अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।

1998 – ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1999 – चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले ‘डी.एफ़.-41 आईसीबीएम’ नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया, जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।

2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।

2007 – वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।

2008 – रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की। अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक ‘द हाइट टाइगर’ के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012 – ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2013 – फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत।

Today History- इतिहास में 15 अक्टूबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1948 – महेंद्र नाथ पांडेय – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।

1931 – अब्दुल कलाम, भारत के 11वें राष्ट्रपति ।

1936 – मदन लाल खुराना, दिल्ली के मुख्यमंत्री।

1957 – मीरा नायर, भारतीय निर्देशक।

1957 – मुख़्तार अब्बास नक़वी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और राजनेता हैं।

1922 – शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)

1952 – रमन सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री

1542 – अकबर – मुग़ल शासक

Today History- इतिहास में 15 अक्टूबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

1595 – फ़ैज़ी – मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि थे।

1918 – साईं बाबा।

1961 – सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार

1975 – देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।

1999 – दुर्गा भाभी – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।

2012 – नोरोदम शिनौक – कंबोडिया के राजा थे।