Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (15 March): भारत की पहली महिला कॉमर्शियल पायलट, जिसने साड़ी में उड़ाया था प्लेन

आज का इतिहास (Today History): 15 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया। आज के ही दिन 1934 में रुपनगर में भारतीय राजनीतिकज्ञ कांशीराम का जन्म हुआ था। कांशीराम भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। इसके अन्त में उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति, 1971 में अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों कर्मचारी महासंघ और 1974 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की।

दिल्ली में 1914 में जन्मी सरला ठकराल भारत की प्रथम महिला विमान चालक थीं। 1936 में सरला ठकराल परंपराओं को तोड़ते हुए एयरक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। उन्होंने ‘जिप्सी मॉथ’ को अकेले ही उड़ाने का कारनामा कर दिखाया था। ख़ास बात यह थी कि उन्होंने वर्ष 1936 में पहली बार साड़ी पहन कर हवाई जहाज़ उड़ाने का गौरव हासिल किया था।  वो 21 साल की उम्र में ही 1000 घंटे की फ्लाइट उड़ा कर कमर्शियल पायलट बन गईं थीं। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाली सबसे पहली भारतीय महिला बन थीं। साथ ही साथ उस समय वह एक चार साल की बेटी की मां भी थीं। अपने जीवन में सफलताओं के कई आयाम छूने वाली सरला ठकराल का 15 मार्च, 2008 को निधन हो गया।

Today History- इतिहास में 15 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 15 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 15 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन