Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (12 March): 12 मार्च को हुए 12 बम धमाकों से सहम गया था देश

आज का इतिहास (Today History): 12 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, साल 1993 में आज का दिन देश के इतिहास में काले धब्बे की तरह दर्ज है। 12 मार्च को ही मुंबई में 12 बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी जबकि हजारों लोग जख्मी हो गए थे। इस मामले में लंबी गहन पड़ताल के बाद 100 आरोपी पहले ही दोषी करार दिए जा चुके हैं। इनमें से 12 को फांसी की सजा हो चुकी है। लेकिन इन हमलों का मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी टाइगर मेमन समेत 33 अब भी फरार हैं। आज के ही दिन मशहूर भारतीय गायक श्रेया घोषाल का जन्म हुआ था और ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त करने वाले पोप ग्रेगरी प्रथम का सन 604 में निधन हो गया था। 

Today History- इतिहास में 12 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 12 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 12 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन