Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (12 April): केदार ने जिसे भी थप्पड़ मारा और चवन्नी दी वो मशहूर हो गया

आज का इतिहास (Today History): 12 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत। लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली। आज के ही दिन साल 2014 में मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया। भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, समाजसेविका, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म 1943 को हुआ। 12 अप्रैल 1910 को पंजाब के नरौला (अब पाकिस्तान) में जन्मे केदार शर्मा ने पढ़ाई अमृतसर में की। 1933 में उन्हें इत्तेफाक से देवकी बोस की निर्देशित फिल्म पुराण भगत देखने का मौका क्या मिला, वे सिनेमा की रूपहली दुनिया में खो गए। अब तो वे हर समय फिल्मों में काम करने के सपने देखने लगे। अपने सपने को पूरा करने के लिए वे कोलकाता चले गए, क्योंकि उस समय फिल्म निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र कोलकाता में हुआ करता था।

1936 की फिल्म “देवदास” केदार शर्मा के सिने करियर की अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में वह बतौर कथाकार और गीतकार की भूमिका में थे। फिल्म हिट रही और केदार शर्मा फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गए। इसके बाद उन्होंने “औलाद” और फिर 1941 में “चित्रलेखा” फिल्म का निर्देशन किया। इस फ़िल्म की सफलता के बाद केदार शर्मा बतौर निर्देशक फ़िल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गए। उन्होंने नरगिस और दिलीप कुमार स्टारर फिल्म “जोगन” का भी निर्देशन किया, जो अपने समय की बेहद चर्चित फिल्म थी।

केदार शर्मा बहुत सख्त गुरू थे। वे अपनी फिल्म के सेट पर जरा सी भी अनुशानहीनता नहीं बर्दाश्त करते थे। राजकपूर तब उनके असिस्टेंट थे जब केदार शर्मा ने उनकी जरा सी चूक पर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। “हमारी याद आएगी” के सेट पर उन्होंने तनूजा को चांटा मारा था। इन्हीं केदार ने फिल्म “नील कमल” में पहली बार राजकपूर और अभिनेत्री के तौर पर पहली बार मधुबाला को मौका दिया। बाद में भारतीय फिल्मी दुनिया में इन दोनों सितारों की क्या हैसियत बनी यह बताने की जरूरत नहीं है।

Today History- इतिहास में 12 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में  12 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 12 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन