Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (11 June): महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती

Ram Prasad Bismil Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 11 जून को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, राम प्रसाद का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर नामक स्थान पर 1897 में हुआ था। उनके पूर्वज ग्वालियर राज्य के तोमरगढ़ नामक स्थान के थे। यह इलाका चम्बल नदी के किनारे बसा था और उसकी गणना ब्रिटिश प्रान्तों के साथ होती थी। चम्बल घाटी में रहने वाले लोग वीर और मेहनती हुआ करते थे। अनेक पीढ़ियों से कई राज्यों ने इन लोगों पर नियंत्रण करने की कोशिश की मगर किसी को भी सफलता नहीं मिली। राम प्रसाद  के पिता मुरलीधर ने बहुत कम शिक्षा पाई थी। वे शाहजहांपुर नगरपालिका में कर्मचारी थे। कुछ समय बाद वे नौकरी से ऊब गये और नौकरी छोड़कर उन्होंने स्वतंत्र जीवन-यापन शुरू कर दिया। वे ब्याज पर ऋण देने लगे और उनकी गाड़ियाँ भी किराये पर चलने लगीं। उनका पहला पुत्र काफी कम समय जीवित रहा। राम प्रसाद   उनका दूसरा पुत्र था।

इस बालक में भी पहले बच्चे की तरह रोग के लक्षण दिखाई देने लगे थे। उसकी दादी ने झाड़-फूंक करने वालों से ताबीज लाकर बालक के गले में बाँधी। ममतामयी दादी से बच्चे को स्वस्थ करने के लिए जो कुछ कहा जाता, वह खुशी से करती थी। आखिर वह बच्चा बच गया।

राम प्रसाद को सम्पूर्ण परिवार का असीम प्यार मिला। जब वह सात वर्ष का था तो पिता मुरलीधर ने उसे हिंदी पढ़ाना शुरू किया। साथ ही उर्दू सीखने के लिए उसे मौलवी के पास भेजा गया। अंत में राम प्रसाद  पाठशाला में जाने लगा। 14 वर्ष की आयु में इस बालक ने उर्दू में चौथी कक्षा की पढ़ाई पूरी कर ली। वह उर्दू की कुछ रोचक कथाएँ और उपन्यास भी पढ़ने लगा था। पुस्तकें खरीदने के लिए अब उसे पैसों की जरूरत पड़ी। लेकिन पिताजी उसके लिए पैसे नहीं देते थे। राम प्रसाद ने सरल रास्ता चुना, वह पिता के संदूक से पैसे चुराने लगा। कुसंगति के कारण उसे बीड़ी-सिगरेट पीने की लत भी लग गई। कभी-कभी वह भाँग और चरस भी पी लेता। इसी कारण राम प्रसाद पाँचवीं कक्षा में दो बार फेल हो गया। किसी न किसी तरह पिता को लड़के की इन आदतों की जानकारी मिल गई। उन्होंने संदूक का ताला बदल दिया। राम प्रसाद  ने अंग्रेजी शाला में जाने की इच्छा प्रकट की। पिताजी इसके लिए राजी नहीं हुए। किन्तु जब राम प्रसाद की माँ ने बेटे का पक्ष लिया, तब पिता ने उसे अंग्रेजी पाठशाला में भर्ती करा दिया।

Today History- इतिहास में 11 जून की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 11 जून को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 11  जून को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन