Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (11 April): गांधी जी की पत्नी को ‘बा’ कह कर बुलाते थे लोग

आज का इतिहास (Today History): 11 अप्रैल को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  कस्तूरबा गांधी (Kasturba Gandhi) को प्यार से मां कहा जाता है। उनका जन्म 11 अप्रैल 1869 को हुआ था। वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी थी। भारत के लोग महात्मा गांधी को बापू जी अर्थात पिता कहते है। मई 1883 में उनका विवाह हुआ था। उस समय उन दोनों की आयु केवल 13 वर्ष की थी। उनके 4 पुत्र हुए- हरिलाल 1888, मणिलाल 1892, रामदास 1897, देवदास 1900। उनके पिता गोकुलदास मखारजी पोरबंदर के एक व्यापारी थे।

कस्तूरबा एक धनी परिवार से थी। समृद्ध परिवार से संबंध रखने के बावजूद उन्हें शिक्षा नहीं दिलाई गई। उस समय महिलाओं के लिए शिक्षित होना आवश्यक नहीं समझा जाता था। उन्हें केवल घर का कामकाज करना होता था। विवाह के पश्चात उनके पति ने उन्हें पढ़ना और लिखना सिखाया। उन दिनों महिलाओं की स्थिति को देखते हुए यह एक क्रांतिकारी कदम था। सन 1888 में गांधीजी जब पढ़ने के लिए लंदन गए, तब वह अपने नवजात पुत्र की देखभाल के लिए भारत में ही रहीं।

राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों में कस्तूरबा अक्सर अपने पति का साथ देती थी। सन 1897 में भी अपने पति के साथ दक्षिण अफ्रीका गई। डरबन के निकट फिनिक्स बस्ती में हुए सन 1904 से 1914 तक सक्रिय रही। सन 1913 में उन्होंने साउथ अफ्रीका में भारतीय लोगों की काम करने संबंधी अमानवीय परिस्थितियों के विरुद्ध अपनी आवाज उठाई और विरोध प्रदर्शन किया। कस्तूरबा को गिरफ्तार करके 3 माह के लिए जेल में डाल दिया गया, जहां कैदियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती थी। बाद में भारत में जब कभी गांधीजी को कारागार में डाल दिया जाता, तो उन्हें अपने पति का स्थान लेना पड़ा। सन 1915 में जब गांधीजी नील की खेती करने वालों का समर्थन करने के लिए भारत लौट आए तो कस्तूरबा उनके साथ रहे और उनके कार्यों में बराबर उनका हाथ बताती रही। कस्तूरबा ने औरतों और बच्चों को स्वच्छता स्वास्थ्य अनुशासन पढ़ने लिखने संबंधी मूल बातों की शिक्षा दी।

Today History- इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में  11 अप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 11 अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन