आज का इतिहास (Today History): 10 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं, हरिशंकर परसाई जी हिंदी साहित्य जगत के महान व्यंगकारों एवं प्रसिद्ध लेखकों में से एक थे। व्यंग्य को हिंदी साहित्य में एक विधा के रूप में पहचान दिलाने वाले हरिशंकर परसाई ने व्यंग्य को मनोरंजन की पुरानी एवं परंपरागत परिधि से बाहर निकालकर समाज कल्याण से जोड़कर प्रस्तुत किया। हरिशंकर परसाई का जन्म मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के जमानी में 22 अगस्त, 1924 को हुआ था। हरिशंकर परसाई को उनके व्यंग्य संग्रह ‘विकलांग श्रद्धा का दौर’ के लिए साल 1982 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 10 अगस्त, 1995 को परसाई का जबलपुर में निधन हो गया।
Today History- इतिहास में 10 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1999 – चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
2000 – श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
2001 – अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।
2004 – संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
2006 – तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।
2008 – अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी। चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स वैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
Today History- इतिहास में 10 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां
1860 – विष्णुनारायण भातखंडे – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान
1894 – वी. वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति।
1975 – हेमन्त सोरेन – ‘झारखण्ड मुक्ति मोर्चा’ के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हैं।
1963 – फूलन देवी, भारतीय डाकू।
1916 – प्रेम अदीब – भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
Today History- इतिहास में 10 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन
2018 – अंतत बजाज – बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के निदेशक।
1999 – पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय, भारतीय संस्कृत विद्वान।
1986 – अरुण कुमार श्रीधर वैद्य – भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।
1980 – सरस्वती देवी – भारत की पहली महिला संगीतकार थीं।
1995 -हरिशंकर परसाई, प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार
1977 – श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’, झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता