Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (07 March): भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि

Today History II Govind Ballabh Pant Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 7 मार्च को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं। अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।

अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। इनके पिता पुष्कर नाथ एक कश्मीरी पंडित थे, वे पेशे से क्लर्क थे। शिमला में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक पूरी की। 1985 में अनुपम खेर की शादी किरण खेर से हुई। अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत अनुपम खेर ने 1982 में ‘आगमन’ नामक फिल्म से की थी लेकिन 1984 में आई ‘सारांश’ उनकी पहली हिट फिल्म मानी जाती है। 

आज पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता की पुण्यतिथि है। इनका जन्म 10 सितम्बर 1887 को अल्मोड़ा जिले के श्यामली पर्वतीय क्षेत्र स्थित गांव खूंट में महा राष्ट्रीय मूल के एक ब्राह्मण के घर हुआ। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत के चौथे गृहमंत्री थे। सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। 7 मार्च 1961को हृदयाघात से जूझते हुए उनकी मृत्यु हो गयी। उस समय वे भारत सरकार में केन्द्रीय गृहमंत्री थे।

Today History- इतिहास में 7 मार्च की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

 

Today History- इतिहास में 7 मार्च को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 7 मार्च को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन