Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (07 July): महेंद्र सिंह धोनी- रांची के माही ने भारतीय क्रिकेट का नया अध्याय रचा

Today History II MS Dhoni Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 07जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni), यह नाम सुनते ही तुरंत ही स्मरण हो आता है एक ऐसा खिलाड़ी जिसने पिछले चार-पांच वर्ष में ही अपने खेल से हर खेलप्रेमी के हृदय पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ एक सफल खिलाड़ी के रूप में बल्कि एक सफल कप्तान के रूप में भी सारी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें प्यार से माही के नाम से भी जाना जाता है। 5 फुट 9 इंच कद के इस खिलाड़ी ने 7 जुलाई, 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड) में जन्म लिया। इनके पिता का नाम पान सिंह धोनी है और माताजी का नाम देवकी देवी। उनके पैतृक गांव वाली है, जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लामगढ़ ब्लाक में स्थित हैं। धोनी ने अपनी स्कूली शिक्षा यामली, रांची से ली। शुरू में इनका बैडमिंटन और फुटबाल के प्रति अधिक रुझान था। वह अपनी फुटबाल टीम के गोलकीपर थे, लेकिन अपनी अच्छी विकेट कीपिंग के दम पर वह क्लब क्रिकेट में स्थायी विकेट कीपर बने और साल 1998-99 में बिहार क्रिकेट टीम में पदार्पण किया

 Today History- इतिहास में 07 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 07 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 07 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन