Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (06 September): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History Yash Johar Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 06 सितंबर का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं।  यश जौहर का जन्म 6 सितंबर, 1929 को लाहौर में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार लाहौर से दिल्ली आ गया था। यश जौहर का बचपन शिमला और दिल्ली में बीता। दिल्ली में उनके पिता की मिठाई की दुकान थी। दुकान का नाम था ‘नानकिंग स्वीट्स’। यश 9 भाई-बहन थे। सभी भाई-बहनों में वे ही सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे थे। इसलिए हिसाब-किताब करने के लिए उन्हें ही दुकान पर बैठा दिया जाता था। हालांकि, दुकान पर बैठना उन्हें पसंद नहीं था। ये बात उनकी मां समझती थीं। वे ऐसे ही एक दिन दुकान पर बैठे थे, तो मां ने समझाया, ‘तुम हलवाई की दुकान संभालने के लिए नहीं बने हो। बंबई चले जाओ और अपने मन की जिंदगी जियो’। 

ऋषि कपूर जयंती: रोमांटिक रोल के सरताज थे चिंटू जी, पहली फिल्म में काम करने के बदले ली थी रिश्वत

Today History- इतिहास में 06 सितंबर की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।

1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।

1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत।

1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।

1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।

1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।

1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।

1952 – कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।

1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)

1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।

1998 – जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ‘अकिरा कुरोसावा’ का निधन।

2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।

2003 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।

2006 – मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।

2007 – ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।

2008- डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।

2009- चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।

2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।

Today History- इतिहास में 06 सितंबर को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1838 – दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।

1929 – यश जौहर, फ़िल्म निर्माता।

1937 – एम. ओ. एच. फ़ारूक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1971 – देवांग गांधी, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

Today History- इतिहास में 06 सितंबर को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2009 – हरचरण सिंह बराड़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा पंजाब के मुख्यमंत्री थे।

2005 – मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक