Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (04 August): जानें आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था?

Today History II Kishore Kumar Death Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 04 अगस्त का दिन देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का दिन है। आइए इस दिन जन्मे एवं मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं,  किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त, 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में जाने-माने वकील कुंजीलाल के यहां हुआ था। किशोर कुमार का वास्तविक नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार ने ’70 के दशक के बाद निर्देशन में भी हाथ आजमाया और करीब 12 फिल्मों का निर्देशन किया, हालांकि इसमें उन्हें खास सफलता हाथ नहीं लगी। उनका निधन 3 अक्तूबर, 1987 हुआ था। आज भले वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज की कशिश समय की बंदिशों को लांघकर आज भी सबको दीवाना बना रही है।

 Today History- इतिहास में 04 अगस्त की तारीख में दर्ज देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

1914 – इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

1997 – मो. ख़ातमी द्वारा ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

1999 – चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।

2001 – रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।

2004 – ‘नासा’ ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।

2007 – मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।

2008 – सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।

Today History- इतिहास में 04 अगस्त को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

1961- बराक ओबामा- अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44वें राष्ट्रपति रहे हैं।

1931 – नरेन तमहाने, भारतीय क्रिकेटर

1929 – किशोर कुमार, भारतीय गायक और अभिनेता

1924 – इन्दु प्रकाश पाण्डेय, साहित्यकार

1845 – फ़िरोजशाह मेहता – भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।

1730 ई. – सदाशिवराव भाऊ, भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर थे।

1522 ई.- राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।

Today History- इतिहास में 04 अगस्त को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन

2006 – नंदिनी सत्पथी – उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका।

1937 – काशी प्रसाद जायसवाल – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान।