Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (03 May): जाकिर हुसैन, प्रमोद महाजन और अभिनेत्री नरगिस की पुण्यतिथि

आज का इतिहास (Today History): 3 मई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,   आज के ही दिन भारत के तीन महान विभूतियों की पुण्यतिथि है। सबसे पहले भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन की बात करते हैं जिनका जन्म 8 फ़रवरी, 1897 ई. में हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के धनाढ्य पठान परिवार में हुआ था। कुछ समय बाद इनके पिता उत्तर प्रदेश में रहने आ गये थे। केवल 23 वर्ष की अवस्था में वे ‘जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय’ की स्थापना दल के सदस्य बने। वे अर्थशास्त्र में पी.एच.डी की डिग्री के लिए जर्मनी के बर्लिन विश्वविद्यालय गए और लौट कर जामिया के उप कुलपति के पद पर भी आसीन हुए। 1962 ई. में वे भारत के उपराष्ट्रपति बने। 1967 में कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में वह भारत के राष्ट्रपति पद के लिए चुने गये और मृत्यु (3 मई, 1969) तक पदासीन रहे।

हिंदी सिनेमा की सबसे उम्दा कलाकारों में से एक रही अभिनेत्री नरगिस दत्त का जन्म फ़ातिमा अब्दुल रशीद के रूप में 1 जून, 1929 को कलकत्ता में हुआ था। हालांकि उनके जन्मस्थान को लेकर विवाद है, कुछ लोग उनका जन्म इलाहबाद में होना मानते है। नरगिस की माता भारतीय सिनेमा से सक्रियता से जुड़ी हुई थीं। कला नरगिस को विरासत में मिली थी और सिर्फ छह साल की उम्र में नरगिस ने फ़िल्म ‘तलाश-ए-हक़’ (1935) से अभिनय की शुरुआत कर दी थी। नरगिस ने मदर इंडिया के अलावा आवारा, श्री 420, बरसात, अंदाज, लाजवंती, जोगन परदेशी, रात और दिन सहित दर्ज़नों कामयाब फ़िल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। अभिनय से अलग होने के बाद नरगिस सामाजिक कार्य में जुट गईं। नरगिस को राज्यसभा के लिए भी नामित किया गया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकीं। इसी कार्यकाल के दौरान वे गंभीर रूप से बीमार हो गईं और 3 मई 1981 को कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई।

आज के दिन पंचत्तव में विलिन होने वाले तीसरे महान शख्स थे भारतीय राजनीति के धुरंधर प्रमोद महाजन। प्रमोद व्यंकटेश महाजन का जन्म 30 अक्टूबर 1949 को आंध्र प्रदेश राज्य के महबूबनगर में हुआ था। प्रमोद महाजन कहने को तो भारतीय जनता पार्टी के महासचिव थे लेकिन वे पार्टी के सबसे हाईप्रोफ़ाइल नेताओं में से एक थे। 56 वर्ष के प्रमोद महाजन भाजपा की दूसरी पीढ़ी के नेताओं में सबसे सक्रिय थे ही, देश भर में पार्टी के सबसे जाने पहचाने चेहरे भी थे। प्रमोद भाजपा के सबसे बड़े आयोजनकर्ता थे और पार्टी के लिए चंदा जुटाने में माहिर नेता माने जाते थे। प्रमोद महाजन को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार पार्टी का लक्ष्मण कहा था। वो वाजपेयी सरकार में रक्षामंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री और संचार मंत्री भी रह चुके हैं। प्रमोद महाजन को उनके मुंबई स्थित निवास पर शनिवार 22 अप्रैल, 2006 की सुबह कथित रूप से उनके भाई ने ही गोली मार दी। उन्हें मुंबई के ही हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका ऑपरेशन किया गया। 3 मई, 2006 को इनका निधन हो गया।

Today History- इतिहास में  03 मई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 03 मईअप्रैल को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 03 मई अप्रैल को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन