Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Today History (01 July): पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह जयंती- एक प्रखर वक्ता, लोकप्रिय नेता, विद्वान लेखक और बेबाक समीक्षक

Today History II Ex PM Chandra Shekhar Singh Birth Anniversary

आज का इतिहास (Today History): 01 जुलाई को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं में से कुछ हैं,  श्री चन्द्र शेखर का जन्म 1 जुलाई 1927 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित इब्राहिमपत्ती गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। वह 1977 से 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। 

श्री चन्द्र शेखर अपने छात्र जीवन से ही राजनीति की ओर आकर्षित थे और क्रांतिकारी जोश एवं गर्म स्वभाव वाले वाले आदर्शवादी के रूप में जाने जाते थे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (1950-51) से राजनीति विज्ञान में अपनी मास्टर डिग्री करने के बाद वे समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए। उन्हें आचार्य नरेंद्र देव के साथ बहुत निकट से जुड़े होने का सौभाग्य प्राप्त था। वे बलिया में जिला प्रजा समाजवादी पार्टी के सचिव चुने गए एक साल के भीतर वे उत्तर प्रदेश में राज्य प्रजा समाजवादी पार्टी के संयुक्त सचिव बने। 1955-56 में वे उत्तर प्रदेश में राज्य प्रजा समाजवादी पार्टी के महासचिव बने। 

1962 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए। वे जनवरी 1965 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। 1967 में उन्हें कांग्रेस संसदीय दल का महासचिव चुना गया। संसद के सदस्य के रूप में उन्होंने दलितों के हित के लिए कार्य करना शुरू किया एवं समाज में तेजी से बदलाव लाने के लिए नीतियाँ निर्धारित करने पर जोर दिया। 

 Today History- इतिहास में 01 जुलाई की तारीख में दर्ज देश और दुनिया अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:-

Today History- इतिहास में 01 जुलाई को जन्मी कुछ प्रमुख हस्तियां

Today History- इतिहास में 01 जुलाई को देश-दुनिया के कुछ प्रमुख हस्तियों का निधन