Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

भारत के महान ईएनटी सर्जन और पद्मश्री डॉ एस कामेश्वरन का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भारत के विख्यात ईएनटी सर्जन (कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ) व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ एस कामेश्वरन (Dr S Kameswaran) का शनिवार को निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे और वृद्धावस्था में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। डॉ कामेश्वरन के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जुलाई से 32 फीसदी महंगाई भत्ता देने वाले आदेश पर सरकार की टिप्पणी

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने डॉ कामेश्वरन (Dr S Kameswaran) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिग्गज डॉक्टर ने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और कल्याण में बिताया। वह एक सामाजिक चेतना वाले डॉक्टर थे और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। राज्यपाल ने कहा, “चिकित्सा जगत के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने डॉ कामेश्वरन (Dr S Kameswaran) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे समर्पण के साथ समाज के लोगों की सेवा की। वह लंबे समय तक दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के मित्र रहे।