Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

जापान के PM शिंजो आबे ने अपने पद से इस्तीफा दिया, बताई ये वजह

फाइल फोटो

शिंजो आबे (Shinzo Abe) को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है। इस बीमारी में आंतों में सूजन आ जाती है। ऐसा नहीं है कि आबे को ये बीमारी पहली बार परेशान कर रही है। 2007 में भी पीएम बनने के एक साल बाद उन्हें इसी बीमारी की वजह से इस्तीफा देना पड़ा था। आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सदस्य हैं।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य वजहों से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

वह 65 साल के हैं और पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। इस महीने में अब तक वह 2 बार हॉस्पिटल जा चुके हैं।

जापान की स्थानीय मीडिया का कहना है कि शिंजो आबे अब नहीं चाहते हैं कि वह लगातार काम करें क्योंकि उनकी सेहत का उनके काम पर असर पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ेंCoronavirus Updates: भारत में कम नहीं हो रही कोरोना की मार, 24 घंटे में सामने आए 77 हजार से ज्यादा मामले

आबे ने बतौर पीएम अब तक 7 साल 6 महीने तक काम किया है। वह 2803 दिनों से देश के पीएम के रूप में काम कर रहे थे।

बता दें शिंजो आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सदस्य हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक शिंजो आबे को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है। इस बीमारी में आंतों में सूजन आ जाती है। ऐसा नहीं है कि आबे को ये बीमारी पहली बार परेशान कर रही है। 2007 में भी पीएम बनने के एक साल बाद उन्हें इसी बीमारी की वजह से इस्तीफा देना पड़ा था।

इसके अलावा उनके इस्तीफे पर स्थानीय मीडिया का एक और पक्ष सामने आया है। जापान की न्यूज एजेंसी क्योदा का कहना है कि एक सर्वे के मुताबिक शिंजो आबे की लोकप्रियता में पहले के मुकाबले काफी कमी आई है। कोरोना पर आबे के स्टैंड को लेकर देश की जनता उनसे नाराज है।

ये भी देखें-