Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

हिमाचल प्रदेश के ADG अतुल वर्मा के घर पर डकैती, गार्ड को बनाया बंधक

झारखंड: धनबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डकैतों ने एक IPS अधिकारी के घर पर ही धावा बोल दिया। डकैतों ने हिमाचल प्रदेश के एडीजी अतुल वर्मा (ADG Atul Verma) के धनबाद स्थित घर को निशाना बनाया और सोमवार रात उसमें घुस गए।

घर में घुसने के बाद डकैतों ने गार्ड को बंधक बना लिया और फिर जमकर उत्पात मचाया। एडीजी (ADG Atul Verma) का घर गोल्फ ग्राउंड रोड पर है, जहां डकैतों ने 2 घंटे तक घर को खंगाला। सभी डकैतों के पास चाकू और बंदूकें थीं। राहत की बात ये है कि उस वक्त घर में एडीजी या उनके परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

ये भी पढ़ें- Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 72 लाख के पार, 24 घंटे में आए 63,509 नए केस

पुलिस अब डकैतों को पकड़ने के लिए खोजी कुत्तों का सहारा ले रही है। घटना सोमवार रात करीब एक बजे की है। डकैतों ने आवास के गार्ड शरण कुमार साव को बांधने के बाद घर में उत्पात मचाया। इसके बाद डकैत सुबह करीब 4 बजे घर से फरार हुए।

बता दें कि एडीजी अतुल वर्मा अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में रहते हैं। पिता डॉ पीएन वर्मा के निधन के बाद से ही वह धनबाद में नहीं रहते हैं लेकिन उनका घर धनबाद में है। अतुल वर्मा इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति दिल्ली में हैं।

ये भी देखें-