Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Republic Day Parade 2021 LIVE: राजपथ पर गरजा राफेल विमान, दुनिया ने देखे करतब

नई दिल्ली: पूरा देश आज 72वें गणतंत्र दिवस  (Republic Day) का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के राजपथ में परेड का आयोजन हो रहा है। परेड में भारत दुनिया के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति की झलक दिखाई जा रही है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत गणमान्य व्यक्तियों ने देश को बधाई दी है।

यहां जानें LIVE UPDATES

11.45 AM: राजपथ पर लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाए। राफेल, जगुआर और मिग के करतब देखकर दर्शक रोमांचित हो गए।

10: 55 AM: राजपथ पर केंद्रीय मंत्रालयों की झांकी दिखाई दी। आयुष मंत्रालय की झांकी में कोरोना संकट दिखाया गया।

10: 47 AM: पहली बार परेड में लद्दाख की झांकी दिखाई दी। इस झांकी ने सभी का मन मोह लिया।

10:25 AM: राजपथ पर नौसेना की झांकी दिखाई दी। जवानों ने पूरा दम दिखाया। जवानों ने अपनी कदमताल से दर्शकों का मन मोह लिया।

10: 15 AM: राजपथ पर भीष्म टैंक दिखाई दिया, इसके साथ ही ब्रह्मोस मिसाइल ने भी ताकत दिखाई।

10: 11 AM: राजपथ पर परेड की शुरुआत हो गई है। इस बार परेड में बांग्लादेश की सेना भी शामिल हुई है। परेड शुरू होने से पहले हेलीकॉप्टरों ने दर्शकों पर फूल बरसाए।

10:02 AM: राजपथ पर राष्ट्रपति ने तिरंगा फहराया। कुछ देर में परेड शुरू होगी।

9: 37 AM: गणतंत्र दिवस (Republic Day) की सुबह पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी थे।

9: 12 AM: राजपथ पर दर्शकों की भीड़ नजर आ रही है। सभी परेड के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालांकि इस बार जो भी दर्शक आ रहे हैं, उन्हें कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना होगा।

8: 41 AM: देश के अलग-अलग हिस्सों में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने तिरंगा फहराया। वहीं दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झंडा फहराया।

8: 39 AM: लद्दाख में ITBP के जवानों ने तिरंगा फहराया है।