Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Prakash Parv 2021: आज है गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व, जानें क्यों मनाता जाता है ये उत्सव

Prakash Parv: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिन को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है। उनका जन्म बिहार के पटना में हुआ था। गुरु गोविंद सिंह आजीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ते रहे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना भी की थी।

नई दिल्ली: सिख धर्म के लिए आज बड़ा दिन है। पूरे देश में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 354वां प्रकाश पर्व (Prakash Parv) मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने भी गुरु गोविंद सिंह के बलिदान को नमन किया।

भारत की सीमा बनेगी अचूक, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं भारतीय सैनिक

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मैं श्री गुरु गोविंद सिंह जी को उनके पर नमन करता हूं। उनका जीवन एक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए समर्पित था। वह अपने सिद्धांतों के प्रति अटूट थे। हम उनके साहस और बलिदान को याद करते हैं।’

बता दें कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिन को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है। उनका जन्म बिहार के पटना में हुआ था। गुरु गोविंद सिंह आजीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ते रहे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना भी की थी।