Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Nobel Prize In Literature: साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए लुईस ग्लूक को मिला नोबेल पुरस्कार

साल 2020 के साहित्य क्षेत्र के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize In Literature) की घोषणा कर दी गई है। साहित्य के क्षेत्र में अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को साल 2020 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था। बता दें कि 2019 में साहित्य के क्षेत्र में ये पुरस्कार पीटर हैंडका को दिया गया था। वहीं 2018 का साहित्य का नोबेल पोलिश लेखक टोकार्चुक को मिला था।

गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize In Literature) जीतने वाले को एक स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (तकरीबन 8.20 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है। ये पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- Coronavirus Updates: देश में कोरोना के मामले हुए 68 लाख के पार, 24 घंटे में आए 78,524 नए केस

बता दें कि इस बार शांति के नोबेल पुरस्कार की दौड़ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैं। उन्हें इजरायल और यूएई के बीच शांति डील कराने के लिए नामित किया गया है।

क्या है नोबेल पुरस्कार
स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर ये पुरस्कार दिया जाता है। उनकी पांचवी पुण्यतिथि के बाद से हर साल ये पुरस्कार दिए जाते हैं।

अल्फ्रेड नोबेल ने अपने जीवनकाल में विस्फोटक डायनामाइट का आविष्कार किया था। इसके बाद डायनामाइट का इस्तेमाल युद्धों में हुआ, जिससे नोबेल बहुत दुखी हुए। इसके बाद उन्होंने अपनी वसीहत में नोबेल पुरस्कार की बात लिखी। उन्होंने लिखा था कि उनकी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा एक फंड में रखा जाए, जिसके सालाना ब्याज से लोगों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। पहली बार नोबेल पुरस्कार का वितरण साल 1901 में हुआ था। ये नोबेल की पांचवी पुण्यतिथि का साल था।

ये भी देखें-