Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Nobel Prize 2020: मेडिसिन के क्षेत्र में इन तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार, यहां जानें नाम

इन तीनों वैज्ञानिकों को हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2020) दिया गया है। पुरस्कार के तहत इन वैज्ञानिकों को करीब 11 लाख 20 हजार डॉलर का इनाम दिया गया है। पुरस्कार राशि को तीनों वैज्ञानिकों में समान रूप से बांटा जाएगा।

मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार (Nobel Prize 2020) की घोषणा कर दी गई है। ये घोषणा स्‍वीडन के स्‍टॉक होम शहर में हुई है। इस साल मेडिसिन के क्षेत्र में हार्वे अल्‍टर (Harvey Alter), माइकल होउगटन (Michael Houghton) और चार्ल्‍स राइस ( Charles Rice) को नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

इन तीनों वैज्ञानिकों को हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार के तहत इन वैज्ञानिकों को करीब 11 लाख 20 हजार डॉलर का इनाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 66 लाख से ज्यादा, 24 घंटे में आए 74,442 नए मामले

पुरस्कार राशि को तीनों वैज्ञानिकों में समान रूप से बांटा जाएगा। मेडिसिन के अलावा बाकी क्षेत्रों में भी नोबेल पुरस्कार की घोषणा इसी हफ्ते में की जाएगी।

बता दें कि वैज्ञानिक माइकल होउगटन (Michael Houghton) यूनिवर्सिटी ऑफ अल्‍बार्टा से हैं और चार्ल्‍स राइस ( Charles Rice) रॉकफेलर यूवर्सिटी के हैं।

बता दें कि इस बार शांति के नोबेल पुरस्कार की दौड़ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैं। उन्हें इजरायल और यूएई के बीच शांति डील कराने के लिए नामित किया गया है।

ये भी देखें-