Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

बिहार के गया से फरार नक्सली गिरफ्तार, बहुत दिनों से थी तलाश

बिहार के गया जिले से पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है

बिहार के गया जिले से पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम छेदी यादव है। वह गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के गुड़रु मठिया गांव के रहने वाला है। छेदी यादव नक्सली वारदात में अभियुक्त था और वह कई दिनों से फरार चल रहा था। गुरारू पुलिस ने 13 जून को यह गिरफ्तारी की। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के लिए गया कोर्ट ने वारंट जारी किया था। थानाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह के अनुसार, फतेहपुर थाना कांड संख्या 69/03 में उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था।

इससे पहले गया जिले से ही भाकपा माओवादी के एक हार्डकोर नक्सली को एसएसबी और कोंच थाना की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सली का नाम शंकर यादव है। चार हजार से अधिक चक्र गोलियां रखने के मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। सशस्त्र सीमा बल 29 वाहिनी के उप कमांडेंट राम कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में उनके साथ कोंच थाना के कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर विकाश चंद्र घोष, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार भी थे।

थानाध्यक्ष के मुताबिक, चंदौती थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव से हार्डकोर नक्सली शकर यादव को पकड़ा गया। उस वक्त शंकर अपने घर पर ही था। पुलिस के अनुसार, शंकर यादव नक्सली जयराम यादव के समूह का सदस्य है। कोंच थाना के श्रीगाव में 4200 चक्र गोलियां रखने के लिए उसपर आपराधिक मामला दर्ज था। जिसमें पिछले साल से ही पुलिस को उसकी तलाश थी।

यह भी पढ़ें: बचपन में फिल्म देखने पर होती थी पिटाई, 60 रुपये की बदौलत बने बड़े सुपरस्टार