Hindi News (हिंदी समाचार), News in Hindi, Latest News In Hindi

Lok Sabha Elections 2019: छठवें चरण के लिए मतदान जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में छठवें चरण के लिए आज यानी 12 मई को मतदान जारी है।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में छठवें चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। छठवें चरण के लिए प्रचार 10 मई शाम 5 बजे के बाद थम गया था। छठवें चरण में त्रिपुरा की 1 सीट, त्रिपुरा पश्चिम के लिए भी मतदान हो रहा है, जहां पहले मतदान रद्द कर दिया गया था।

जिन राज्यों में वोटिंग हो रही है उनमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर, हरियाणा की 10 सीटों पर, दिल्ली की सभी 7 सीटों पर, झारखंड की 4 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान जारी है।

छठवें चरण में इन सीटों पर हो रही वोटिंग-

छठवें चरण में वोटिंग के लिए 1.13 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 10.16 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5.42 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 4.74 करोड़ और 3307 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। छठवें चरण में कुल 979 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में सबसे अधिक निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिनकी संख्या 769 है।

इस चरण में आजमगढ़ से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सुल्तानपुर से भाजपा की मेनका गांधी, इलाहाबाद से मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। भोपाल में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह से टक्कर है। साथ ही, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से शीला दीक्षित, मोदी सरकार के मंत्री राधा मोहन सिंह, क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

यह भी पढ़ें: जान पर खेल कर जवान ने यूं बचाई 4 की जान, परिवार चाहता है मिले सम्मान